Skip to main content

How to check your Unique Talent and talent identification

How to check your Unique Talent and talent identification

क्या है विशेष प्रतिभा या यूनिक टैलेंट ?

प्रकृति ने हम सभी को अलग अलग बनाया है | सभी एक दूसरे से भिन्न हैं और सभी के अन्दर एक विशेष गुण होता है | अपने अन्दर की विशेष योग्यता को समझने के लिए पहले ज़रूरी है कि हम यह जानें कि आखिर ये विशेष गुण या प्रतिभा क्या होती है | आईये, विशेष प्रतिभा के चारित्रिक गुणों को समझें |
  1. कोई ऐसा कार्य जो आप दूसरों की अपेक्षा अधिक निपुणता से करते हैं, यानि की आपका टेलेंट |
  2. कोई भी ऐसा काम जो आप पूरी लगन और मेहनत के साथ करते हैं |
  3. जिसे करने में आप कभी थकते नहीं और इसका भरपूर आनंद उठाते हैं |
  4. जो आपको और आपके आसपास के लोगों को उत्साहित करता हैं |
जिसे आप कुशलता, और अधिक कुशलता के साथ करना चाहते हैं और आपको उसमें सुधार की भरपूर संभावनाएं दिखाई देती हैं |
हम में से ज्यादातर लोग अपनी योग्यताओं और प्रतिभाओं का विकास करने की बजाय उन्हें दबाते हैं | याद कीजिये अपने बचपन के दिन, आप में से कुछ लोगों को संगीत बहुत पसंद था, कुछ को चित्रकारी, कुछ को क्रिकेट खेलना और शायद कुछ को अभिनय करना | ऐसा नहीं है की आपको सिर्फ ये पसंद ही था बल्कि कुछ ने तो इन क्षेत्रों में अवार्ड्स भी जीते | सभी लोग आपकी प्रशंसा करते थे और कहते थे की तुम बड़े होकर इस क्षेत्र में बड़ा नाम करोगे | पर शायद समय के साथ हमने उन प्रतिभाओं को दबा दिया |

कैसे पहचानें अपने अन्दर छिपी हुई विशेष प्रतिभा को ?

यदि आप अभी भी असमंजस की स्तिथि में हैं और अपनी प्रतिभा को नहीं पहचान पा रहे हैं, तो नीचे दी गयी प्रक्रिया को अपनाएं | यह आपको आपकी प्रतिभा पहचानने में मदद करेगी |
  • ऐसे दस लोगों की लिस्ट बनायें जो आपको सही सलाह दे सकें और जिनकी सलाह का आप सम्मान करते हों |
  • इन लोगों से पूछें की उन्हें आपके अन्दर कौन सी विशेष योग्यता दिखाई देती है |
  • आप अपनी उन आदतों की लिस्ट बनायें जो आप किसी भी काम को बेहतरीन तरीके से करने के लिए प्रयोग करते हैं |
आप अपनी उन आदतों की लिस्ट बनायें जो आप किसी भी काम को बेहतरीन तरीके से करने के लिए प्रयोग करते हैं |अब आप ऊपर दी गयी प्रक्रियाओं का अवलोकन करें |
एक लिस्ट बनायें कि आपके अन्दर कौन कौन से गुण (टेलेंट) हैं और उन्हें करने के लिए आपको क्या प्रोत्साहित (पैशन) करता है | मतलब कि आप कौन सा काम बेहतर तरीके से करते हैं और क्यों करते हैं ?
आशा है कि उपरोक्त विधि से आप अपनी विशेष प्रतिभा को ढूँढने में अवश्य सफल हो जायेंगे |
क्या है जो आपको आगे बढने से रोक रहा है ?
वास्तविकता में अपनी प्रतिभा का पता लगाना ही पर्याप्त नहीं है | क्या कारण है कि लोगों को अपनी विशेषता का पता होते हुए भी वे उसका विकास नहीं कर पाते ? इसके कुछ सामान्य कारण नीचे दिए गए हैं :-
  1. अगर आप अपने कैरियर में आगे बढ़ चुके हैं तो इस बात का भय कि आपको नये सिरे से शुरुआत करनी पड़ेगी |
  2. इस बात का भय कि क्या आप अपनी प्रतिभा वाले क्षेत्र में अपनी आजिविका कमा पायेंगे या नहीं ?
  3. क्या आप एक नए क्षेत्र में कैरियर शुरू करने के लिए निवेश करने को तैयार हैं ?
  4. इस बात का डर कि क्या मैं अपनी पसंद के क्षेत्र में कामयाब हो पाऊँगा |
  5. अगर मैं सफल नहीं हो पाया तो लोग क्या कहेंगे कि अपना अच्छा भला काम छोड़कर नये क्षेत्र में जाने की ज़रूरत ही क्या थी
  6. अपने वर्तमान सहकर्मियों का साथ छूट जाने का भय |
उपरोक्त कुछ ऐसे कारण हैं कि जिनके चलते, आपको यह पता होते हुए भी कि आप किस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, आप वह जोखिम उठाने को तैयार नहीं होते |
दोस्तों, ज़िन्दगी सिर्फ एक बार ही मिलती है | अगर आप चाहते हैं कि उसे ख़ुशी से जिया जाये और जीवन का भरपूर आनंद उठाया जाये, तो फ़िर जो आपका पैशन है उसे अपना प्रोफेशन बनाईये | शुरुआती दौर में शायद कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, पर यकीन मानिये कि अंततः आपका जीवन खुशिओं से भरा हुआ होगा |

Comments

Popular posts from this blog

How to motivate yourself tips in hindi

Motivational tips for Personality Develop in  Hindi 1. One Goal एक लक्ष्य       जब भी मैं थोडा down हुआ हूँ , मुझे पता चला है कि अक्सर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मेरी life में एक साथ बहुत कुछ चल रहा होता है. मैं बहुत कुछ करने की कोशिश कर रहा होता हूँ. और ये मेरी Stamina  और motivation को ख़तम कर देता है. शायद ये सबसे  सामान्य गलती है जो लोग करते हैं: वो एक साथ बहुत कुछ करने की कोशिश करते हैं. यदि एक समय में दो या तीन उससे अधिक लक्ष्य achieve करने का प्रयास करते हैं तो आप अपनी ( लक्ष्य पाने के लिए दो सबसे महत्त्वपूर्ण चीजें )   energy और focus बनाये नहीं रख पाते. ये संभव नहीं है – मैंने कई बार कोशिश की है. Increase Self Confidence       आपको अभी के लिए कोई एक लक्ष्य चुनना होगा, और पूरी तरह से उसपर लक्ष्य  करना होगा. मुझे यह पाता है ये कठिन है, पर मैं अपने अनुभव  से बता रहा हूँ. एक बार आप अपना अभी का निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लें तो फिर उसके बाद आप अपने बाकी Target प्राप्त कर सकते हैं. ...

Motivation Tips - Love, prosperity and success

 प्रेम, समृद्धि और सफलता                    जिंदगी हर इंसान को प्‍यार, कामयाबी और दौलत की ही चाह रहती होती है। मुश्कि‍ल तब होती है जब इंसान सि‍र्फ खुद की ही कामयाबी के बारे में खुदगर्ज होकर सोचने लगता है। नतीजा यह होता है कि‍ शोहरत और पैसा होने के बावजूद वह अपनी खुशी और प्‍यार लोगों में बाँट नहीं पाता क्योंकि अपने स्वार्थ के कारण वह सबसे दूर हो चुका रहता है। जिंदगी में कई बार इंसान के पास मौके आते है जब वह अपने प्रेम की डोर से दुसरों को मदद कर सकता है पर अपनी प्रगति और अपनी सफलता के लिए वह स्वार्थ का सहारा लेता है। एक गरीब परिवार में बूढ़े माता पिता और उनके दो बेटे रहते है जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार दोनों बेटों की कमाई पर ही चलता है और बेहद गरीब है लेकि‍न आपस में प्रेम बहुत है। बेटो को सहायता करने के लिए बुढ़े पिता भी काम पर जाते हैं। एक दिन ईश्वर को लगता है कि क्यों न इस परिवार पर कृपा की जाए। पर इसके पूर्व वह परिवार की परीक्षा भी लेना चाहता है। एक दिन भरी गर्मी में परिवार के घर के बाहर तीन लोग आकर खड़े होत...

Your personality, your success-आपका व्यक्तित्व, आपकी सफलता

Your personality, your success-आपका व्यक्तित्व, आपकी सफलता         काबिल होना जितना जरूरी है उससे कहीं ज्यादा जरूरी है काबिल दिखना। यह सच भी है, क्योंकि रोजगार की तलाश में निकले शिक्षित युवाओं को जितनी मेहनत लिखित परीक्षा और उसकी तैयारी के संदर्भ में करनी पड़ती है, उससे कहीं ज्यादा सावधानी उन्हें साक्षात्कार यानी इंटरव्यू के दौरान बरतनी पड़ती है। प्रत्येक नियोक्ता, कंपनी अथवा उपक्रम यानी इंटरव्यू कमेटी यह जरूर देखती है कि संबंधित पद के लिए वह जिस अभ्यर्थी का चयन कर रही है वह उसके लिए कितना उपयुक्त है। उसका व्यक्तित्व कैसा है यानी देखने में कैसा है। उसकी भाषा शैली कैसी है वगैरह-वगैरह। इसलिए प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आपका व्यक्तित्व न सिर्फ दूसरों के सामने आपको प्रभावी बनाता है बल्कि आपकी सफलता भी सुनिश्चित करता है। इसके लिए आपको निम्न बिंदुओं पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। अहम पूँजी हैं आत्मविश्वासः- आपके व्यक्तित्व पर आत्मविश्वास की स्पष्ट छाप होनी चाहिए। कहने का मतलब यह है कि आपकी प्रत्येक गतिविधि में आपका...