Skip to main content

How to speak in English in Hindi | Motivational Tips

How to speak in English in Hindi

अंग्रेजी बोलने से सम्बंधित कुछ टिप्स 

    English बोलने के लिए grammar अच्छे से आना चाहिए : यह एक बहुत बड़ा myth है , आप यह सोचिये कि जब आपने हिंदी बोलना सीखा तो क्या आपको संज्ञा , सर्वनाम इ. के बारे में पता था ? नहीं पता था , क्योंकि उसकी जरूरत ही पड़ी नहीं वो तो बस आपने दूसरों को देखकर -सुनकर सीख लिया . उसी तरह अंग्रेजी बोलने के लिए भी Grammar की knowledge जरूरी नहीं होता . English Medium school से अच्छी शिक्षा मिलने के वजह मैं अच्छी English बोल लेता हूँ , पर यदि आप मेरा Tenses का test लें तो मेरा पास होना भी मुश्किल होगा .
  कुछ ही दिनों में English बोलना सीखा जा सकता है : गलत ! अपनी मातृ भाषा से अलग कोई भी भाषा सीखने में समय लगता है . कितना समय लगेगा यह person to person अलग रहेगा . पर मेरा मानना है कि यदि कोई पहले से थोड़ी बहुत इंग्लिश बोलना जानता है और वो dedicated होकर effort करे तो 6 महीने में अच्छी अंग्रेजी बोलना सीख सकता है .और यदि आप सीख ही रहे हैं तो Workable मत सीखिए , अच्छी English सीखिए.
     English Medium से पढने वाले ही अच्छी अंग्रेजी बोल पाते हैं: यह भी गलत है . अपने घर की ही बात करूँ तो मेरे बड़े भैया ने Hindi Medium से पढाई की है , पर आज वो बतौर Senior Consultant काम करते हैं और बहुत अच्छी English लिखते – बोलते हैं . यदि आपको ऐसी schooling नहीं मिली जहाँ आप English बोलना सीख पाए तो उसपर अफ़सोस मत कीजिये , जो पहले हुआ वो past है , present तो आपके हाथ में है जो चीज आप पहले नहीं सीख पाए वो अब सीख सकते हैं ,वास्तव में आप अपनी हर उपलब्धि या नाकामयाबी के लिए खुद जिम्मेदार हैं. अंग्रेजी बोलने के लिए अच्छी तरिके  vocabulary होना जरूरी है : नहीं ,vocabulary जितनी अच्छी है उतना अच्छा है , पर generally आम-बोल चाल में जितने words बोले जाते हैं , वो आपको पहले से ही पता होंगे या थोड़ी सी मेहनत से आप इन्हें जान जायेंगे. दरअसल हम जो english कें words जानते हैं बस उन्ही को सही जगह place करने की बात होती है . मैंने कई बार लोगों को एक से एक कठिन words की meaning रटते देखा है, पर ऐसा करना आपकी energy ऐसी जगह लगाता है जहाँ लगाने की फिलहाल ज़रुरत नहीं है. अगर आप ऊपर दिए गए किसी मिथक को मानते हों तो अब उनसे छुटकारा पा लीजिये , और Spoken English सीखने के लिए नीचे दिए गये सुझावों को अपनाइए.

          अपना महौल English बनाएं :

   किसी भी भाषा को सीखने में जो एक चीज सबसे Important होती है वो है हमारा environment, हमारा माहौल . आखिर हम अपनी मात्र -भाषा छोटी सी ही age में कैसे बोलने लगते हैं :- क्योंकि 24X7 हम ऐसे माहौल में रहते हैं जहाँ वही भाषा बोली , पढ़ी, और सुनी जाती है . इसीलिए अंग्रेजी बोलना सीखना है तो हमें यथा संभव अपने माहौल को English बना देना चाहिए . इसके लिए आप ऐसा कुछ कर सकते हैं: • हिंदी अखबार की जगह English paper पढना शुरू कीजिये
• हिंदी गानों की जगह अंग्रेजी गाने सुनना अच्छी बात रहेंगी .
• अपने interest के English program / या कोई movies देखिये .
• अपने Environment  को जितना English बना सकते हैं बनाइये ….English posters, Hollywood actors,English books..जैसे भी हो जितना भी हो make it English.

2. ऐसे लोगों के साथ group बनाएं जो आप की तरह स्पोकेन इंग्लिश सीख रहे हों :

    कुछ ऐसे Friend search जो आप ही की तरह अंग्रेजी बोलना सीखना चाहते हैं . अगर आपके घर में ही कोई ऐसी बात है तो फिर तो और भी अच्छा है . लेकिन अगर ना हो तो ऐसे लोगों को खोजिये,और वो जितना आपके घर के करीब हों उतना अच्छा है.ऐसे दोस्तों से अधिक से अधिक बात करें और भी सिर्फ English में . हाँ ,चाहें तो आप mobile पर भी किसी app कि help के लिए help लें सकते हैं .

3. कोई mentor बना लें:

    किसी ऐसे व्यक्ति को अपना सिखाने वाला आदमी बोले तो गुरु बना लें जो अच्छी English जानता हो, आपका कोई मित्र, आपका कोई रिश्तेदार, कोई पडोसी, कोई अंग्रेजी सीखाने वाला institute या class ….कोई भी जो आपकी मदद के लिए तैयार हो. आपको अपने मेंटर से जितनी Help  मिल सके उतनी लेनी होगी. अगर आप को गुरू ना मिले तो भी मायूस होने की ज़रुरत नहीं है आप अपने efforts में लगे रहे , मेंटर मिलने सी आपका काम आसानी से होता लेकिन ना मिलने पर भी आप अपने Effort से यह भाषा सीख सकते हैं.

4. पहले दिन से ही आप correct English बोलने का प्रयास मत करें

    अगर आप ऐसा करेंगे तो आप इसी बात में उलझे रह जाओगे की आप सही बोल रहे हो या गलत . पहला एक-दो महिने बिना किसी tension के जो मुंह में आये बोलतें रहिए, ये ना सोचें कि आप grammatically correct हैं या नहीं . जरूरी है कि आप धीरे -धीरे अपनी मन के झिझक को मिटाएं .

5. English सीखने के लिए Alert रहे :

    वैसे तो मैं अपनी spoken English का श्रेय अपने school को देता हूँ पर अंग्रेजी के लिए अपनी alertness की वजह से भी मैंने बहुत कुछ सीखा है . मैं जब TV पर कोई English program देखता था तो ध्यान देता था की words को कैसे pronounce किया जा रहा है , और किसी word को sentence में कैसे use किया जा रहा है . इसके आलावा मैंने नए words सीखने के लिए एक diary भी बनाइ  हैं जिसमे मैं newspaper पढ़ते वक़्त जो words नहीं समझ आते थे वो लिखता हुं , और उसका use कर के एक sentence भी बनाता हुं , इससे word की meaning याद रखने में आसानी होती थी . 
6. बोल कर पढ़ें :
     हर रोज आप अकेले या अपने  किसी और group में तेज आवाज़ में English का कोई article या story पढ़ें . बोल -बोल कर पढने से आपका उच्चारण सही होगा , और बोलने में आत्मविश्वास भी बढेगा

7. Mirror का use करें :

      मैं English बोलना तो जानता हूँ पर मेरे अन्दर भी fluency की कमी अभी भी हें , इसे ठीक करने के लिए मैं अक्सर अकेले शीशे के सामने खड़े होकर English में बोला करता था . और अभी भी अगर मुझे कोई presentation या interview देना होता है तो मैं शीशे के सामने एक -दो बार practice करके खुद को तैयार करता रहता हूँ . आप भी अपने घर में मौजूद mirror का use अपनी spoken English मे को improve करने के लिए कीजिये . शीशे के सामने बोलने का सबसे बड़ा फायदा है कि आप को कोई झिझक नहीं होगी और आप खुद को improvement ला पाएंगे .

8. Enjoy the process:

     English बोलना सीखेने के लिए एक enjoyment की तरह देखें इसे अपने लिए बोझ ना बनाएं . आराम से आपके लिए जो speed comfortable हो उस speed से आगे बढें . पर इसका ये मतलब नहीं है कि आप अपने प्रयत्न में एकदम से कम कर दें , बल्कि जब आप इसे enjoy करेंगे तो खुद -बखुद इस दिशा में आपके efforts और भी बढ़ जायेंगे . आप ये भी सोचें कि जब आप fluently बोलने लगेंगे तो आपको कितना अच्छा लगेगा , आप का confidence भी बढ़ जायेगा और आप सफलता की तरफ बढ़ने लगेंगे .

9. English में सोचना शुरू करें :

   जब इंसान मन में कुछ सोचता है तो naturally वो अपनी मात्र भाषा में ही सोचते रहते है . लेकिन गलती आप English सीखने के लिए committed हैं तो आप जो मन में सोचते हैं उसे भी English में सोचें . यकीन मानिये  कीं आपके ये छोटे -छोटे efforts आपको तेजी से आपकी मंजिल तक पंहुचा देंगे .

10. ऐसी चीजें पढ़ें जो समझने में बिलकुल Easy हों:

   बच्चों की English comics आपकी help कर सकती है, उसमे दिए गए pictures आपको story समझने में मदद करेंगे और simple sentence formation भी आम बोल चाल में बोले जाने वाले सेंटेंसेस पर आपकी पकड़ बना देंगे.

11. Internet का use करें :

आप स्पोकेन इंग्लिश सीखने के लिए Internet का भरपूर प्रयोग करें. You Tube के videos आपकी काफी हेल्प कर सकते हैं.

12. Interest मत loose कीजिये :

   अधिक तौर पर ऐसा होता है कि लोग बड़े जोशो -जूनून के साथ English सीखना शुरू करते हैं . वो ज्यादातर चीजें करते हैं जो मैंने ऊपर बतायीं , पर दिक्कत ये आती है कि हर कोई अपनी comfort zone में जाना चाहता है . आपकी comfort zone Language Hindi है इसलिए आपको कुछ दिनों बाद दुबारा वो अपनी तरफ खींचेगी और ऊपर से आपका माहौल भी उसी को support करेगा . इसलिए आपको यहाँ पर थोड़ी हिम्मत दिखाने कि जरुरत पडेगी, अपना interest अपना enthusiasm बनाये रखना होगा . इसके लिए आप English से सम्बंधित अपनी activities में थोडा innovation डालिए . For example : यदि आप रोज़ -रोज़ serious topics पर conversation करने से ऊब गए हों तो कोई हलका-फुलका happy topic, या फ़िल्मी मसाले पर बात करें , कोई इंग्लिश मूवी देखने चले जाएँ, या फिर कुछ और करें जो आपके दिमाग में आए.आप एक -दो दिन का break भी ले सकते हैं वरना आपका सारा effort waste चला जायेगा .

Comments

Popular posts from this blog

How to motivate yourself tips in hindi

Motivational tips for Personality Develop in  Hindi 1. One Goal एक लक्ष्य       जब भी मैं थोडा down हुआ हूँ , मुझे पता चला है कि अक्सर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मेरी life में एक साथ बहुत कुछ चल रहा होता है. मैं बहुत कुछ करने की कोशिश कर रहा होता हूँ. और ये मेरी Stamina  और motivation को ख़तम कर देता है. शायद ये सबसे  सामान्य गलती है जो लोग करते हैं: वो एक साथ बहुत कुछ करने की कोशिश करते हैं. यदि एक समय में दो या तीन उससे अधिक लक्ष्य achieve करने का प्रयास करते हैं तो आप अपनी ( लक्ष्य पाने के लिए दो सबसे महत्त्वपूर्ण चीजें )   energy और focus बनाये नहीं रख पाते. ये संभव नहीं है – मैंने कई बार कोशिश की है. Increase Self Confidence       आपको अभी के लिए कोई एक लक्ष्य चुनना होगा, और पूरी तरह से उसपर लक्ष्य  करना होगा. मुझे यह पाता है ये कठिन है, पर मैं अपने अनुभव  से बता रहा हूँ. एक बार आप अपना अभी का निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लें तो फिर उसके बाद आप अपने बाकी Target प्राप्त कर सकते हैं. ...

How to develop your personality in Hindi

How to develop your personality in Hindi Points for Develop Your Personality   हम रोज़ाना बहुत से लोगों से मिलते रहते हैं पर कुछ -एक लोग ही ऐसे होते हैं जो हमें प्रभावित कर जाते हैं . ऐसे लोगों के लिए ही हम कह सकते हैं कि , the person has got a pleasant personality. ऐसी personality वाले लोग अक्सर खुशहाल रहते हैं और उनकी हर जगह respect होती है , उन्हें like किया जाता है , parties में invite किया जाता है और नौकरीं में इन्हें promotion भी जल्दी मिलता है . Naturally, हम सभी ऐसी personality possess करना चाहिए और आज मैं अपने इस article में ऐसे ही 10 points share करता  हूँ जो आपको एक आकर्षक व्यक्तित्व पाने में आपकी मदद कर सकते हैं . 1. लोगों को genuinely like करिए :    जब हम किसी व्यक्ति से मिलते हैं तो मन में उस व्यक्ति की एक image बना लेते हैं . यह image positive, negative या neutral हो सकती है . पर अगर हम अपनी personality में improve करना चाहते हैं तो हमें इस image को intentionally positive बनाना पडता है . हमें अपने m...

Personality tricks in hindi 2018

व्यक्ती-महत्व विकास  Personalty Tricks           पर्सनालिटी अगर अच्छी हो तो सभी लोग आपकी तारीफ करते है सराहते है। पर्सनालिटी डेवलपमेंट का मुख्य मकसद ही आपको दूसरों की नज़रों में लाना है। खुद को सही रीति से पेश करना पर्सनालिटी डेवलपमेंट का एक हिस्सा है। जिसमे सेल्फ कॉन्फिडेंस का बहुत बड़ा हाँथ होता है। इसके अलावा भी कई ऐसी बातें है जो पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए जरुरी है जो इस प्रकार है। अच्छे कपड़ो का चयन       अक्सर होता यूँ है की जब आप किसी कंपनी में होते है तो उस कंपनी का अपना ड्रेस कोड होता है। कुछ लोग फोर्मल्स पर ज्यादा जोर देते है और कुछ इंडस्ट्री कज्युएल पर जोर देती है। जब भी आप किसी कंपनी के साथ जुड़ते है तो आपको वहां के नियम अनुसार कपड़ों का चयन करना होता है। साथ ही कलर कॉम्बिनेशन, टाई, बेल्ट, शूज़, नैपकिन (रुमाल) आदि का चयन शामिल होता है। Personality tricks चलने का तरीका      जब भी आप ऑफिस या किसी होटल या रोड पर चलते है तो आपको आपनी चल पर विशेष ध्यान देना होता है। चलते वक़्त तेज़ चलन...