Skip to main content

How to end negative thinking in mind in hindi

How to end negative thinking in mind

    Suppose करिए कि आपको बार-बार एक ही negative thought को सोचने की बुरी आदत लगी है. और suppose करिए कि असल दुनिया में उस सोच की कोई अभिव्यक्ति नहीं बन पाते है. वो बस एक Negative सोच है , जैसे ” मैं बहुत depressed हूँ” या ” मुझे अपनी नौकरी से नफरत हो रही  है” या ” मैं ये नहीं कर सकता” या फिर “मुझे अपने मोटापे से बुरी तरिके से  नफरत है.” आप किसी बुरी आदत से कैसे  छुटकरा (Relief) भी चाहते हैं, जब वो पूरी तरह से आपके दिमाग में बात चलती रहती है?

     असल में negative thought pattern को बदलने के बहुत ही सारे तरीके हैं. Basic idea ये है कि पुराने thought pattern को नए से  बदल दिया जाए. मानसिक रूप से नकारात्मक सोच का विरोध करना उल्टा पड़ता है- आप इसे और मजबूत करते जायेंगे और स्थिति बदतर हो जाएगी. आप जितना अपने neurons को उसी दिशा में fire करेंगे, आपकी नकारात्मक सोच उतनी ही शशक्त होती रहेगी .

Step 1: अपनी negative thought को एक mental रुप में बदल लें.

उस आवाज को सुनिए और दिमाग में उसकी एक तस्वीर बना लीजिये.For Example, यदि आपकी सोच है कि , “मैं idiot हूँ”, तो कल्पना कीजिये कि आप मूर्खतापूर्ण कपडे पहने और आपके चारो तरफ लोग खड़े हैं जो आपकी तरफ ऊँगली दिखा रहे हैं और आप चिल्लाते हैं, “मैं idiot हूँ” आप इस Role को जितना बढ़ा चढ़ा कर देखेंगे उतना बेहतर है . चटक रंगों, खूब सारे animation,यहाँ तक कि आप कुछ sex से भी related सोच सकते हैं यदि ये आपको याद रखने में मदद करे. इस scene को बार-बार तब तक practice करते रहॊ जब तक महज वो negative line सोचने भर से आपके दिमाग में आपकी कल्पना की हुई negative mental image ना आने लगे.
यदि आपको उस विचार का चित्रण करने में दिक्कत हो तो आप उसे एक आवाज़ के रूप में भी देख सकते हैं. अपनी negative thought को एक आवाज़ में बदल लें , और जैसे कि कोई धुन जिसे आप गुनगुनाते हों. इस प्रोसेस follow करने में कोइ चाहे एक sound की कल्पना करें या किसी चित्र की , दोनों ही तरह से ये काम करेगा. वैसे मैं किसी Picture के बारे में कल्पना करना prefer करता हूँ.

Step 2: उस negative thinking को replace करने के लिए कोई powerful positive thought चुनो .

अब आपको ये decide करना हें की negative thought को replace करने के लिए आप कौन सी positive thought चुनेंगे. जैसे कि यदि आप ये सोचते रहते हैं कि, ” मैं idiot हूँ,” तो शायद आप उसे , “मैं smart हुं brilliant हूँ.” से replace करना चाहेंगे. कोई ऐसी सोच चुनिए जो आपको कुछ इस तरह से शशक्त बनाए कि आप उस negative thought के असर को weak बना पाए.

Step 3: अब अपनी positive thought को एक mental में बदल लें

       जैसे कि उदाहरण तौर पर ली गयी सोच “में brilliant हूँ” के लिए आप खुद को Superman की तरह दोनों हाथ कमर पर रख कर खड़ा हुआ होने की कल्पना कर सकते हैं. कि ठीक आपके सर के ऊपर एक लाईट जल रही है. लाईट  बहुत तेज रौशनी के साथ जगमगा रहा है, और आप जोर से चीख रहे हैं, ” मैं brilliantttt हूँ !”. इसकी practice तब तक करते रहो जब तक महज वो positive line सोचने भर से आपके दिमाग में आपकी कल्पना की हुई positive mental image ना आने लगे.

Step 4: अब दोनों mental images को एक साथ साथ जोडीए .

आपने Step 1 और 3 में जो mental image सोचीए, दोनों को अपने दिमाग में चिपका दीजिये. इसमें आप पहले चित्र को दुसरे में Convert कर देते हैं.  आप इस एक animated movie (3D)की तरह करिए. इसमें आपको पहला (negative picture) और आखिरी (positive picture) scene का अंदाजा है, बस आपको बीच में एक छोटा सा animation scene  भरना है.

Step 5: Test.

अब आपको अपने mental redirect को Test  करना है कि इसका काम चालु है कि नहीं. ये बहुत हद्द तक HTML redirect की तरह रहता है – जब आप पुराना negative URL input करते हैं, तब आपका दिमाग उसे automatically positive की तरफ redirect कर देता है.Negative thought ब्रेन में आते ही तुरन्त positive thought आपके दिमाग में आ जानी चाहिए. अगर आपने ये सही से practice किया  तो ये automatically होने लग जायेगा. Negative thought दिमाग में आते ही पूरा का पूरा scene आपके दिमाग में घूम जाएगा. इसलिए आप जब भी ये सोच रहे हें कि , ” मैं पागल  हू, भले आप पूरी तरह से अवगत ना हो कि आप ऐसा सोच रहे हैं, आप अंत में खुद को ये सोचते हुए पाओगे कि, “मैं पहले से ही  best और  brilliant हूँ”
अगर आपने पहले ऐसा visualization नहीं किया है तो आपको ये सब करने लिए कुछ समय जरुर लगेगा. Speed practice के साथ आएगी. एक बार पुरी तारिके से study हो जाने के बाद सारी चीजें सेकेंडों में हो जाएँगी. शुरुआती में आपकी  गति  से होंगी,इससे discourage मत होइए . किसी भी और skill की तरह इसे भी learn किया जा सकता है,और शायद पहली बार सीखने में ये आपको ये कुछ उलटा-सिधा लगे.

Comments

Popular posts from this blog

How to motivate yourself tips in hindi

Motivational tips for Personality Develop in  Hindi 1. One Goal एक लक्ष्य       जब भी मैं थोडा down हुआ हूँ , मुझे पता चला है कि अक्सर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मेरी life में एक साथ बहुत कुछ चल रहा होता है. मैं बहुत कुछ करने की कोशिश कर रहा होता हूँ. और ये मेरी Stamina  और motivation को ख़तम कर देता है. शायद ये सबसे  सामान्य गलती है जो लोग करते हैं: वो एक साथ बहुत कुछ करने की कोशिश करते हैं. यदि एक समय में दो या तीन उससे अधिक लक्ष्य achieve करने का प्रयास करते हैं तो आप अपनी ( लक्ष्य पाने के लिए दो सबसे महत्त्वपूर्ण चीजें )   energy और focus बनाये नहीं रख पाते. ये संभव नहीं है – मैंने कई बार कोशिश की है. Increase Self Confidence       आपको अभी के लिए कोई एक लक्ष्य चुनना होगा, और पूरी तरह से उसपर लक्ष्य  करना होगा. मुझे यह पाता है ये कठिन है, पर मैं अपने अनुभव  से बता रहा हूँ. एक बार आप अपना अभी का निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लें तो फिर उसके बाद आप अपने बाकी Target प्राप्त कर सकते हैं. ...

Motivation Tips - Love, prosperity and success

 प्रेम, समृद्धि और सफलता                    जिंदगी हर इंसान को प्‍यार, कामयाबी और दौलत की ही चाह रहती होती है। मुश्कि‍ल तब होती है जब इंसान सि‍र्फ खुद की ही कामयाबी के बारे में खुदगर्ज होकर सोचने लगता है। नतीजा यह होता है कि‍ शोहरत और पैसा होने के बावजूद वह अपनी खुशी और प्‍यार लोगों में बाँट नहीं पाता क्योंकि अपने स्वार्थ के कारण वह सबसे दूर हो चुका रहता है। जिंदगी में कई बार इंसान के पास मौके आते है जब वह अपने प्रेम की डोर से दुसरों को मदद कर सकता है पर अपनी प्रगति और अपनी सफलता के लिए वह स्वार्थ का सहारा लेता है। एक गरीब परिवार में बूढ़े माता पिता और उनके दो बेटे रहते है जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार दोनों बेटों की कमाई पर ही चलता है और बेहद गरीब है लेकि‍न आपस में प्रेम बहुत है। बेटो को सहायता करने के लिए बुढ़े पिता भी काम पर जाते हैं। एक दिन ईश्वर को लगता है कि क्यों न इस परिवार पर कृपा की जाए। पर इसके पूर्व वह परिवार की परीक्षा भी लेना चाहता है। एक दिन भरी गर्मी में परिवार के घर के बाहर तीन लोग आकर खड़े होत...

Your personality, your success-आपका व्यक्तित्व, आपकी सफलता

Your personality, your success-आपका व्यक्तित्व, आपकी सफलता         काबिल होना जितना जरूरी है उससे कहीं ज्यादा जरूरी है काबिल दिखना। यह सच भी है, क्योंकि रोजगार की तलाश में निकले शिक्षित युवाओं को जितनी मेहनत लिखित परीक्षा और उसकी तैयारी के संदर्भ में करनी पड़ती है, उससे कहीं ज्यादा सावधानी उन्हें साक्षात्कार यानी इंटरव्यू के दौरान बरतनी पड़ती है। प्रत्येक नियोक्ता, कंपनी अथवा उपक्रम यानी इंटरव्यू कमेटी यह जरूर देखती है कि संबंधित पद के लिए वह जिस अभ्यर्थी का चयन कर रही है वह उसके लिए कितना उपयुक्त है। उसका व्यक्तित्व कैसा है यानी देखने में कैसा है। उसकी भाषा शैली कैसी है वगैरह-वगैरह। इसलिए प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आपका व्यक्तित्व न सिर्फ दूसरों के सामने आपको प्रभावी बनाता है बल्कि आपकी सफलता भी सुनिश्चित करता है। इसके लिए आपको निम्न बिंदुओं पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। अहम पूँजी हैं आत्मविश्वासः- आपके व्यक्तित्व पर आत्मविश्वास की स्पष्ट छाप होनी चाहिए। कहने का मतलब यह है कि आपकी प्रत्येक गतिविधि में आपका...