Skip to main content

Motivation Tips - Love, prosperity and success

 प्रेम, समृद्धि और सफलता

          
       जिंदगी हर इंसान को प्‍यार, कामयाबी और दौलत की ही चाह रहती होती है। मुश्कि‍ल तब होती है जब इंसान सि‍र्फ खुद की ही कामयाबी के बारे में खुदगर्ज होकर सोचने लगता है। नतीजा यह होता है कि‍ शोहरत और पैसा होने के बावजूद वह अपनी खुशी और प्‍यार लोगों में बाँट नहीं पाता क्योंकि अपने स्वार्थ के कारण वह सबसे दूर हो चुका रहता है।
जिंदगी में कई बार इंसान के पास मौके आते है जब वह अपने प्रेम की डोर से दुसरों को मदद कर सकता है पर अपनी प्रगति और अपनी सफलता के लिए वह स्वार्थ का सहारा लेता है। एक गरीब परिवार में बूढ़े माता पिता और उनके दो बेटे रहते है जिनकी शादी हो चुकी है।
परिवार दोनों बेटों की कमाई पर ही चलता है और बेहद गरीब है लेकि‍न आपस में प्रेम बहुत है। बेटो को सहायता करने के लिए बुढ़े पिता भी काम पर जाते हैं। एक दिन ईश्वर को लगता है कि क्यों न इस परिवार पर कृपा की जाए। पर इसके पूर्व वह परिवार की परीक्षा भी लेना चाहता है।
एक दिन भरी गर्मी में परिवार के घर के बाहर तीन लोग आकर खड़े होते है। वे साधु किस्म के रहते है और घर पर केवल महिलाएँ रहती है। परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला तीनों साधुओं को देखती है और उसे लगता है कि इन साधुओं को घर पर बुलाना चाहिए। वह बाहर जाकर अपना जानकारी देती है और साधुओं से घर पर चलने का आग्रह करती है। पर तीनों मना कर देते है कि जब तक घर पर कोई पुरुष नहीं होगा वे घर पर नहीं आएँगे।
यह बात सुनकर महिला अपने घर चली जाती है। देर शाम को जब बुढ़े पिता घर पर आते है तब उनकी पत्नी उन्हें बताती है कि ऐसे साधु आए है और अब भी बैठे है वे अब तक घर में इस कारण नहीं आ रहे थे क्योंकि घर में कोई पुरुष नहीं था। घर के बुजुर्ग सदस्य को लगता है कि वाकई में यह साधु दिव्य ही होंगे। वे पत्नी को साधुओं को घर पर बुलाने के लिए कहते है। उनकी पत्नी साधुओं के पास जाती है तब वे कहते है कि हमारा नाम प्रेम, समृद्धि और सफलता है तुम किसे पहले अपने घर पर ले जाना चाहती हो।
यह सुनकर उसे समझ में नहीं आता कि क्या करे? वह फिर अपने घर आती है और अपने पति से यह पूछती है कि क्या करे? पति सोचता है कि समृद्धि को ही बुला ले क्योंकि वर्षों से परिवार गरीबी में रह रहा है। पत्नी कहती है नहीं हमें सफलता को बुलाना चाहिए जिसके माध्यम से समृद्धि आएगी। इतने में परिवार के अन्य सदस्य भी अपनी बात कहते है।
काफी विचार विमर्श के बाद सभी एक मत होते है कि घर में सबसे पहले प्रेम को बुलाना चाहिए। वह महिला फिर तीनों साधुओं के पास जाती है और कहती है कि सबसे पहले प्रेम को घर पर आने का न्यौता देती हूँ। यह सुनते है सफलता और समृद्धि भी साथ में चलने लगते है। वे तीनों उस महिला से कहते है कि जिस घर में प्रेम है वहाँ पर सफलता और समृद्धि अपने आप आ जाते है।
दोस्तों, हम भी लगातार समृद्धि और सफलता के बारे में ही सोचते रहते है पर प्रेम के बारे में कभी नहीं सोचते। आप कितना भी पैसा कमा ले या सफलता अर्जित कर ले पर अगर आपने समाज में या परिवार में आपके प्रेम भरे संबंध नहीं है तब बाकी सबकुछ बेमानी है।

Comments

Popular posts from this blog

How to motivate yourself tips in hindi

Motivational tips for Personality Develop in  Hindi 1. One Goal एक लक्ष्य       जब भी मैं थोडा down हुआ हूँ , मुझे पता चला है कि अक्सर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मेरी life में एक साथ बहुत कुछ चल रहा होता है. मैं बहुत कुछ करने की कोशिश कर रहा होता हूँ. और ये मेरी Stamina  और motivation को ख़तम कर देता है. शायद ये सबसे  सामान्य गलती है जो लोग करते हैं: वो एक साथ बहुत कुछ करने की कोशिश करते हैं. यदि एक समय में दो या तीन उससे अधिक लक्ष्य achieve करने का प्रयास करते हैं तो आप अपनी ( लक्ष्य पाने के लिए दो सबसे महत्त्वपूर्ण चीजें )   energy और focus बनाये नहीं रख पाते. ये संभव नहीं है – मैंने कई बार कोशिश की है. Increase Self Confidence       आपको अभी के लिए कोई एक लक्ष्य चुनना होगा, और पूरी तरह से उसपर लक्ष्य  करना होगा. मुझे यह पाता है ये कठिन है, पर मैं अपने अनुभव  से बता रहा हूँ. एक बार आप अपना अभी का निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लें तो फिर उसके बाद आप अपने बाकी Target प्राप्त कर सकते हैं. ...

Your personality, your success-आपका व्यक्तित्व, आपकी सफलता

Your personality, your success-आपका व्यक्तित्व, आपकी सफलता         काबिल होना जितना जरूरी है उससे कहीं ज्यादा जरूरी है काबिल दिखना। यह सच भी है, क्योंकि रोजगार की तलाश में निकले शिक्षित युवाओं को जितनी मेहनत लिखित परीक्षा और उसकी तैयारी के संदर्भ में करनी पड़ती है, उससे कहीं ज्यादा सावधानी उन्हें साक्षात्कार यानी इंटरव्यू के दौरान बरतनी पड़ती है। प्रत्येक नियोक्ता, कंपनी अथवा उपक्रम यानी इंटरव्यू कमेटी यह जरूर देखती है कि संबंधित पद के लिए वह जिस अभ्यर्थी का चयन कर रही है वह उसके लिए कितना उपयुक्त है। उसका व्यक्तित्व कैसा है यानी देखने में कैसा है। उसकी भाषा शैली कैसी है वगैरह-वगैरह। इसलिए प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आपका व्यक्तित्व न सिर्फ दूसरों के सामने आपको प्रभावी बनाता है बल्कि आपकी सफलता भी सुनिश्चित करता है। इसके लिए आपको निम्न बिंदुओं पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। अहम पूँजी हैं आत्मविश्वासः- आपके व्यक्तित्व पर आत्मविश्वास की स्पष्ट छाप होनी चाहिए। कहने का मतलब यह है कि आपकी प्रत्येक गतिविधि में आपका...